उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल में आदित्य से जिले के दूसरा स्थान हासिल किया है। जेपीएल मैमोरियल हायर सीनियर स्कूल के छात्र आदित्य ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल प्रदेश में आठवां स्थान पाया है। वह शहर के टॉपर भी बने हैं। आदित्य ने गणित विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। निर्मला छावनी निवासी आदित्य सामान्य परिवार से हैं। उनके पिता जोगेंद्र सिंह जिला बाल गृह में अस्थाई कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। माता गुड्डी गृहणी हैं। आदित्य ने बताया कि वह रोजाना स्कूल में तो पढ़ाई करते ही थे। स्कूल के बाद घर में भी नियमित रूप से तीन से चार घंटे पढ़ाई करते थे। वह ज्यादा मोबाइल नहीं देखते हैं। केवल मोबाइल का प्रयोग कभी-कभार करते थे। उन्होंने बताया कि भविष्य में क्या बनना है, अभी सोचा नहीं है, लेकिन, 11वीं में पीसीएम से पढ़ाई करेंगे। उन्हें क्रिकेट और फुटबाल खेलने का शौक है, लेकिन, उन्होंने हमेशा पढ़ाई पर फोकस किया है।