फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohaghat: क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा- लोहाघाट नगर के लिए सरयू लिफ्ट योजना बनाना थी पहली प्राथमिकता

लोहाघाट में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने खुशी जताई है। विधायक अधिकारी ने कहा कि सरयू लिफ्ट योजना का निर्माण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल था। सोमवार को विधायक अधिकारी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि विधायक बनने के बाद उनकी सबसे पहली प्रमुख मांग लोहाघाट नगर में सरयू लिफ्ट योजना को धरातल में लाना था। उनकी मांग पर तब यहां आए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मंच से ही सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की घोषणा की थी। विधायक ने कहा कि उन्होंने हाल ही में चंपावत दौरे पर आए मुख्य सचिव आनंद वर्धन के सामने भी इस योजना की मांग रखी थी। विधायक ने योजना को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर सीएम और मुख्य सचिव का आभार जताते हुए नगर की जनता को बधाई दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें