चंपावत जिले के नगर निकाय चुनाव प्रभारी शंकर कोरंगा ने कहा कि जिले की चारों निकाय में भाजपा कार्यकर्ता एक जुटकर परिवार की तरह प्रत्याशियों की जीत के लिए पसीना बहाएंगे। चुनाव के लिए बचे शेष दिनों में भाजपा दोगनी रफ्तार से प्रचार करेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के दम पर जनता से समर्थन मांगा जाएगा। देश में प्रधानमंत्री तो राज्य में सीएम के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।