चंपावत में राज्य स्थापना की रजत जयंती पर नगर के गोरलचौड़ मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रविवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और डीएम मनीष कुमार ने सामूहिक रूप से किया। शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, उरेडा, बाल विकास, कृषि, पुलिस, रेशम, पूर्ति, उद्यान, मत्स्य विभाग, स्वयं सहायता समूह सहित कई विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर से 11 नवंबर तक जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।