फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohaghat: नालियों से बाहर किए अतिक्रमण को तीन दिन में हटाने के निर्देश

हीरा मेहरा Updated Thu, 20 Nov 2025 02:42 PM IST

लोहाघाट नगर पालिका ने स्टेशन बाजार में नालियों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पालिका ने व्यापारियों को तीन दिन में अतिक्रमण को स्वयं हटाने का निर्देश दिया है। बुधवार को स्टेशन बाजार में नाली से अंदर दुकानें लगाने के एनएच के आदेश के बाद पालिका के ईओ सौरभ नेगी के नेतृत्व में पालिका की टीम ने स्टेशन बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसमें उन्होंने फड़, ठेला, रेहड़ी वालों को मानकों के अनुसार नाली की सीमा के भीतर फड़ लगाने के निर्देश दिए ताकि साफ-सफाई में दिक्कत न हो। इसके अलावा रेहड़ी लगाने वालों को मानकों के अनुरूप रेहड़ी में टायर आदि लगाने होंगे। ईओ ने बताया कि निर्देशों का पालन न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, एनएच के ईई दीपक जोशी ने बताया कि स्टेशन बाजार में 10 दुकानदारों को नाली छोड़ कर अंदर ही अपने फड़ लगाने के नोटिस भी भेजे गए हैं। वहां पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, सभासद आशीष राय, सुमित गड़कोटी, प्रमोद महर आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें