फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: डीएम मनीष कुमार ने वनाग्नि के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने वाले दो गीतों का विमोचन किया

चंपावत जिला सभागार में डीएम मनीष कुमार ने वनाग्नि के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने वाले दो गीतों का विमोचन किया। इन गीतों के माध्यम से जनता को वनाग्नि से होने वाले पर्यावरणीय, पारिस्थितिक और सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया जाएगा। गीतों की रचना डॉ. कमल गहतोड़ी और कमला वेदी ने की है। संगीत निर्देशन डॉ. कमल गहतोड़ी और हेमंत कुमार ने किया। गीतों में हेमंत कुमार, रोजी ढेक, चंद्र कुमार ने आवाज दी। जबकि डायलॉग में डॉ. कमल गहतोड़ी, गौरव जोशी और सपना टम्टा ने योगदान दिया। डीएम ने कहा कि वनाग्नि केवल वन संपदा ही नहीं, बल्कि पर्यावरण, जैव विविधता और मानव जीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता गीत समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें