17 जुलाई की रात खाना खाने के बाद सिमल्टा गांव में तेंदुए के चंगुल से पिता सुरेश चंद्र पांडे को बचाने वाली किरन पांडे ने बताया कि पिता को बचाना उनकी पहली प्राथमिकता थी। डीएम मनीष कुमार ने उनकी बहादुरी के लिए उन्हें सम्मानित किया। अपनी जुबानी उन्होंने बताई तेंदुए से हुए आमने सामने की कहानी।