फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व

चंपावत में ईसाई समुदाय के लोगों ने क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया। मेथोडिस्ट चर्च फुलवाड़ी में फादर राजेंद्र लाल ने प्रार्थना कराई। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु ने हमेशा ही प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान प्रभु यीशु पर भजन गाए। एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी गई। घरों में प्लम केक, डोनट, गुजिया, सकरपारे आदि पकवान बनाकर मेहमानों को खिलाए गए। यहां प्रवेश, योगेश, आशीष, आकाश, निर्मल, संजय, नितिश, अनुराग, अभिषेक आदि मौजूद रहे। टनकपुर में मसीही समाज के लोगों ने सेंट फ्रांसिस जेवियर चर्च में कार्यक्रम किया। देर रात प्रभु यीशु के जन्मोत्सव केट पर काटा गया। सामूहिक प्रार्थना की गई। इस बीच चर्च रोशनी से जगमगाया। इस दौरान फादर सेबेस्टियन, प्रिंसिपल ब्रदर मारिया दास, बेंथनी कांवेंट की सुपीरियर सिस्टर प्रियांजलि, सिस्टर एमेरेंसिय, सिस्टर शीला, एनएचपीसी के माइकल, मेरी माइकल, विचई से छत्रपाल आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें