ज्योतिर्मठ। औली मोटर मार्ग पर चौडारी के समीप औली से ज्योतिर्मठ आते समय पर्यटकों का वाहन सड़क के समीप पलट गया, वाहन में तीन पर्यटक सवार थे सभी सुरक्षित है। कोतवाल देवेन्द्र रावत ने बताया कि वाहन उत्तर प्रदेश का है इसमें पर्यटक औली से ज्योतिर्मठ की ओर आते समय वाहन अनियंत्रित हो गया था जो सडक पर के नीचे की साइट पलट गया किसी पर कोई चोट नहीं है, सभी सुरक्षित है।