मंगलवार को ब्लाक सभागार थराली में ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होते ही सदस्य भावना रावत ने क्षेत्र पंचायत निधि, राज्य वित्त एवं 15 वित्त के आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया। इसके बाद सदस्य राकेश जोशी ने भी आवंटन को भेदभाव पूर्ण बताया। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह रावत सदन में नारेबाजी करते हुए पीठ के सामने धरने पर बैठ गए उनके साथ 5 क्षेत्र पंचायत सदस्य- भावना रावत,भानुप्रकाश फर्स्वाण, राकेश जोशी,बबीता देवी एवं सुमन देवराड़ी पीठ के सम्मुख धरने पर बैठ गए और दो घंटे से अधिक समय तक धरने पर बैठे रहें।