कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रभारी और यूपी की नेता प्रतिपक्ष अराधना मिश्रा ने चमोली कर्णप्रयाग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित 157 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। आपदा प्रभावित सगवाड़ा के जगत सिंह और नरेंद्र सिंह को उन्होंने 11-11 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यूपी की नेता प्रतिपक्ष अराधना मिश्रा ने वर्तमान की केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों की सहायता करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। आपदा के बाद से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लगातार लोगों की सेवा करने में जुटे हुए है। अभी भी वर्तमान हालात पूरी तरह से खराब है। सड़कों के हाल बुरे है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित लोगों को विस्थापित करें। और उन्हें जल्द से जल्द सहायता प्रदान करें। कहा कि क्षेत्रीय विधायक 22 अगस्त के बाद कल थराली आपदा प्रभावित लोगों से खाली हाथ मिलने पहुंचे। जबकि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि प्रदेश को दैवीय आपदा प्रदेश घोषित किया जाए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत ,पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, रूद्रप्रयाग के पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल,मुकेश नेगी, कमल रावत, डीडी कुनियाल, सुशील रावत, संदीप रावत, अब्बल सिंह देवराज, आशा धपोला आदि मौजूद थे।