अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेवा इंटरनेशनल द्वारा पोखरी बस स्टैंड में ‘फ्यूंली कौथिग’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई महिला मंगल दलों की महिलाओं ने मांगल गीत, जागर और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और दर्शकों को देर तक बांधे रखा।