बीते चार मार्च को गौचर में एक आवासीय घर से हुई चोरी का खुलासा कोतवाली पुलिस ने कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक नंदानगर (घाट) ब्लॉक के युवक को गिरफ्तार किया है। बुधवार को चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कर्णप्रयाग कोतवाली में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि आरोपी के पास से चोरी किया हुआ सामान बरामद किया जा चुका है। साथ ही एक आभूषण बेचकर खरीदी की मोटर बाइक भी बरामद की गई है। एसपी पंवार ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार राशि की घोषणा की। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।