फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: स्व मोहित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाइनल, चौरासैण की टीम बनी विजेता

विकासखंड के कोली में आयोजित स्व मोहित (टीटू ) ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल चौरासैण की टीम ने जीता। फाइनल में चौरासैण की टीम ने कर्णप्रयाग की टीम को हराया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने 25 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रूपये और ट्रॉफी भेंट की। रविवार को टॉस जीतकर चौरासेण की टीम ने कर्णप्रयाग की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। कर्णप्रयाग की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 147 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौरासेण की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल में मैन ऑफ द मैच चौरासैण की टीम के 60 रन बनाने वाले चौरासैण की टीम के पवन को चुना गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज अमित, बेस्ट बल्लेबाज पवन, बेस्ट गेंदबाज सुनील, बेस्ट फिल्डर महक और बेस्ट विकेटकीपर पर्णव को चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेपंस हेमा देवी, भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, गोवर्धन कैलखुरा ग्राम प्रधान हेमंत नेगी, अध्यक्ष राहुल पंवार, गोविन्द सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें