सोमवार को दिनभर धूप खिली रही। लेकिन शाम को करीब 4:30 बजे झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश होने से नगर क्षेत्र के नाले उफान पर आ गए। जिससे सड़कों पर पानी बहता रहा। वहीं अचानक हुई बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के चलते हल्की ठंड बढ़ गई। बारिश के चलते रेन कोट, छाते आदि भी बिकने लगे। संवाद