फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnaprayag: कांग्रेस ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित, बूथ को मजबूत बनाने पर दिया जोर

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को यहां ब्लॉक सभागार में आयोजित ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आगामी चुनाव रणनीति और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि प्रदेश की जनता आज फिर से कांग्रेस पार्टी की मांग कर रही है। वर्तमान की भाजपा सरकार हर चीज में विफल साबित हुई है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में सरकार की विफलता का भी जिक्र किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बूथ मजबूत करने को सत्ता में वापसी की पहली शर्त बताया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें