अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में गौचर और कर्णप्रयाग में प्रदर्शन किया। कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा की अंकिता भंडारी हत्याकांड के सबूत आज भी जिन्दा है। भाजपा सबूतों के ऊपर बैठी है। भाजपा चाहे तो आसानी से अंकिता के हत्यारों को सजा दिला सकती है। लेकिन वे वीआईपी को बचाना चाह रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी अब मुखर हो गई है। इस मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए।