फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में छात्रसंघ समारोह का आयोजन

पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में आयोजित छात्रसंघ समारोह आज बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हो गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीटा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुओं के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही जीवन में सफलता और मंजिल प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बिना गुरु के उचित मार्गदर्शन के लक्ष्य तक पहुँचना कठिन होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि महाविद्यालय में योग्य, प्रशिक्षित एवं अनुभवी प्राध्यापकों द्वारा शिक्षा प्रदान की जा रही है, इसलिए वे पूरी मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करें तथा अपने माता-पिता के सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि जीवन में मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने कहा कि महाविद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता बढ़ाने तथा छात्र हितों के लिए उनसे जो भी संभव होगा, वह हर स्तर पर सहयोग करेंगे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय को छोड़कर लगभग सभी विषयों के प्राध्यापक उपलब्ध हैं तथा पर्याप्त शैक्षणिक संसाधन मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि छात्र संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के प्राध्यापक क्षेत्र के इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और संसाधनों की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें