दो अगस्त से तीन अगस्त तक होने वाली मृत्युंजय महादेव देवधूरा की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई हैं। मृत्युंजय महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष बृजमोहन बुटोला ने बताया कि कांवड़ यात्रा रविवार सुबह 6 बजे परखाल से कर्णप्रयाग संगम के लिए प्रस्थान किया । कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा में 100 से अधिक कांवड़िये शामिल हो रहे हैं।इसके अलावा कोठुली,मींग तथा कौब आदि गांवों के लोग भी कांवड़ यात्रा में शिरकत कर रहे हैं ।