फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: वन सुरक्षा सप्ताह पर वन विभाग के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

पोखरी। राजकीय इंटर कॉलेज उडामाडा में वन सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर वन विभाग के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वनाग्नि से होने वाले नुकसान के प्रति विद्यार्थियों एवं समाज को जागरूक करना रहा है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद किमोठी ने कहा कि वनाग्नि से प्रतिवर्ष भारी पर्यावरणीय व आर्थिक क्षति होती है। भारत में इससे सालाना लगभग 1.74 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होता है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह लगभग 106 मिलियन डॉलर की क्षति का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि से करोड़ों हेक्टेयर वन क्षेत्र नष्ट हो जाते हैं, जिससे जैव विविधता, वन्यजीव और पर्यावरण की गुणवत्ता को गंभीर नुकसान पहुंचता है। वन सुरक्षा के लिए सामुदायिक सहभागिता आवश्यक है तथा आग की सूचना मिलते ही तुरंत वन विभाग को सूचित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह नेगी एवं वन दरोगा आनंद सिंह रावत ने वनाग्नि के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवीय लापरवाही—जैसे बिना बुझी माचिस, बीड़ी-सिगरेट फेंकना, जानबूझकर आग लगाना, तेज हवाएं और सूखी वनस्पति—वनाग्नि के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण आज की आवश्यकता है और इसके लिए सामूहिक प्रयास व जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। वन सुरक्षित रहेंगे तो जन सुरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें