सेवा इंटरनेशनल द्वारा 'ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम' का आयोजन किया जा रहा। चमोली जिले की सिलाई-कटाई प्रशिक्षित महिलाओं के लिए खादी ग्रामोद्योग आयोग में एक दिवसीय क्रेता-विक्रेता मिलन कार्यशाला का आयोजन किया गया। देहरादून में 17-18 फरवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में चमोली के दूरस्थ क्षेत्रों की 25 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के दौरान केवीआईसी के प्रभारी अधिकारी डी.डी. जमलोकी ने स्लाइड शो के माध्यम से सरकारी योजनाओं, ऋण प्रक्रिया और अनुदान की जानकारी दी।