फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद खत्म हुआ बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का अनशन, मांगों पर विचार के लिए बनी उच्चस्तरीय कमेटी

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अस्थायी कर्मचारियों ने अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की पहल और सकारात्मक बातचीत के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। कर्मचारी पिछले 15 दिनों से बदरीनाथ धाम में ‘वन टाइम सेटलमेंट’ और ‘समान वेतन, समान अधिकार’ समेत प्रमुख मांगों को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे थे। मंगलवार को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अनशनकारियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें 22 मार्च 2025 को वेतन वृद्धि के संबंध में गठित कमेटी की संस्तुतियों पर भी चर्चा हुई। कर्मचारियों की समस्याओं के स्थायी और निष्पक्ष समाधान के लिए बोर्ड के दोनों उपाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल करते हुए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है। समिति ने आश्वासन दिया है कि अगले 15 दिनों के भीतर कर्मचारियों के मांग पत्र पर गंभीरता से विचार कर सम्मानजनक समाधान निकाला जाएगा। सकारात्मक बातचीत के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी और खुशी जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें