चमोली जनपद में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही थराली के लेटाल गांव की एक गर्भवती की एंबुलेंस में मौत के मामले में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता का घेराव किया और सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंन गर्भवती के मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। उक्रांद कार्यकर्ता बुधवार को नगर के मुख्य तिराहे से सीएमओ कार्यालय तक जुलूस लेकर पहुंचे। उन्होंने सीएमओ पर चिकित्सकों की तैनाती में पहाड़-मैदान का व्यवहार करने का आरोप भी लगाया।