फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में महिलाओं को मिली लखपति दीदी बनने की प्रेरणा

बागेश्वर में महिलाओं को आत्मनिर्भर और लखपति बनने की प्रेरणा देने के लिए ब्लाॅक सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। रेखीय विभागों के अधिकारियों ने खेती, पशुपाल, बागवानी समेत अन्य पारंपरिक कार्यों को व्यावसायिक स्तर पर करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न गांवों से 150 महिलाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ आलोक भंडारी ने किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। जिले में कई महिलाएं खेतीबाड़ी, पशुपालन के काम से ही लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर लखपति बनने के सपने को साकार करने की अपील की। कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, समाज कल्याण आदि विभागों के प्रतिनिधियों ने महिलाओं को अपने-अपने विभाग से संचालित होने वाली योजनाओं की जानकारी दी। आरसेटी के निदेशक सुखविंदर कादियान ने उद्यम के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले लोन के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र बिष्ट ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें