फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरयू का रौद्र रूप, 16 सड़कें ठप; जान जाेखिम में स्कूल पहुंचे नौनिहाल

बागेश्वर जिले के कपकोट के ऊपरी इलाकों में रातभर हुई मूसलधार बारिश के बाद सरयू नदी ने शुक्रवार सुबह रौद्र रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ से पानी खतरे निशान के करीब पहुंच गया। कपकोट से लेकर जिला मुख्यालय तक सरयू के उफान ने तटीय इलाकों में दहशत फैला दी, जिसके बाद प्रशासन को मुस्तैद होकर संवेदनशील क्षेत्रों को खाली कराना पड़ा। बारिश के बावजूद स्कूल बंद न होने से कपकोट में नौनिहालों को उफनते गधेरों को पार कर स्कूल पहुंचना पड़ा। सरयू घाटी के सौंग, मुनार आदि क्षेत्रों में सुबह को बारिश के बाद सरयू नदी अचानक उफान पर आ गई। पानी इतना अधिक था कि भैंसखाल के पास बने पुल तक पहुंच गया। खतरे को देखते हुए लोगाें को पुल से आवाजाही रोकनी पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल के निर्देश पर कपकोट नगर क्षेत्र में बाकायदा डुगडुगी पिटवाकर लोगों को सचेत किया गया। नदी किनारे बसे सरयू बगड़ क्षेत्र को खाली कराया गया। जिला मुख्यालय में भी सरयू घाट को खाली कराकर पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों को तैनात किया गया। करीब तीन घंटे तक अफतरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में बारिश का वेग कम होने से नदी का जलस्तर भी कम हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें