फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: मैठरा के ग्रामीणों ने की विस्थापन की मांग

बागेश्वर जिले के मैठरा गांव में बारिश के चलते भूस्खलन हो रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर गांव के आवासीय मकानों को को सुरक्षित स्थानों में विस्थापित करने की मांग की है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत बिलाड़ी के मैठरा तोक के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके गांव में भूस्खलन होने से मकानों में दरारें आ गई हैं। भूस्खलन के चलते ग्रामीणों के उपजाऊ खेतों में भी दरारें आ गई हैं। लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बारिश के चलते ग्रामीणों को वहां रहने में खतरा महसूस हो रहा है। ग्रामीणों ने गांव में हो रहे भूस्खलन की जांच कर ग्रामीणों को विस्थापित करने की मांग की है। इस मौके पर मोहन सिंह रौतेला, राजू रौतेला, करिश्मा रौतेला, दीपक सिंह रौतेला, जगदीश सिंह रौतेला, कमला देवी, गंगा देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें