बागेश्वर में नौ दिन से लापता वन दरोगा का अब तक सुराग नहीं लग सका है। खोजबीन में जुटे पुलिस और वन विभाग की टीमों के हाथ खाली हैं। दिन बीतने के साथ परिवार वालों का सब्र भी जबाव दे रहा है। परिजनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। वन दरोगा की खोजबीन के लिए विशेष टीम का गठन करने की मांग की।शुक्रवार को डीएम को दिए ज्ञापन में परिजनों ने बताया कि तीन जुलाई को वन दरोगा लापता हो गए थे। उनकी स्कूटी सक्तेश्वर पुल के समीप खड़ी मिली थी। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि लगातार खोजबीन की जा रही है। वन विभाग की टीमें भी खोजने की बात कर रही हैं, लेकिन उनका पता नहीं चल रहा है। किसी अनहोनी की आशंका से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।