फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन को लेकर आक्रोश, बजट जारी नहीं होने पर संघर्ष समिति ने धरना-प्रदर्शन किया

बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन के लिए बजट जारी नहीं होने से संघर्ष समिति में आक्रोश है। समिति के सदस्यों ने तहसील परिसर में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द रेल लाइन के लिए बजट जारी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। रविवार को तहसील परिसर में समिति के सदस्यों ने टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग शीघ्र बनाओ और रेल लाओ, विकास लाओ जैसे नारे लगाए। समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी ने बताया कि रेल लाइन निर्माण के लिए आंदोलन गांव-गांव तक फैलाया जाएगा। विधानसभा स्तर पर रैली और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग पूरे कुमाऊं मंडल के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास के लिए जीवनरेखा साबित होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक रेल परियोजना को मंजूरी और बजट आवंटन नहीं होता।समिति का आंदोलन जारी रहेगा। उप सचिव चरण सिंह ने कहा कि सरकारों ने अब तक केवल घोषणाएं की हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। कहा कि जब तक सरकार सामरिक महत्व के इस रेल लाइन का निर्माण र्का शुरू नहीं कराएगी, समिति का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर इंद्रा जोशी, हरीश सोनी, गीता रावल, दलीप सिंह खेतवाल, जगदीश प्रसाद, पार्वती पांडेय, सरस्वती देवी, अमित ब्रह्मचारी, केशवानंद जोशी, प्रताप गढि़या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें