फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: नगर व्यापार मंडल की बैठक में पुराना हिसाब सार्वजनिक, पूर्व कार्यकारिणी को लीगल नोटिस भेजने का प्रस्ताव पारित

बागेश्वर नगर व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल के आगामी पंजीकरण, कोर कमेटी के गठन और वर्ष 2025 के चुनाव के आय-व्यय के ब्योरे सहित कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी ने समय पर दस्तावेज और रिकॉर्ड न सौंपने को लेकर नाराजगी जताते हुए उन्हें लीगल नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया। ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित बैठक में जिला चुनाव समिति ने वर्ष 2025 में संपन्न हुए चुनाव के आय-व्यय का पूरा ब्योरा सदन के सम्मुख रखा गया। चुनाव के दौरान कुल आय 2,04,650 रुपये रही, जबकि विभिन्न व्यवस्थाओं में कुल 1,93,395 रुपये व्यय हुए। चुनाव संपन्न होने के बाद बची हुई 11,257 रुपये की नकद धनराशि नगर व्यापार मंडल को सौंप दी गई है। बैठक में जिला महामंत्री ने पुरानी कार्यकारिणी के रवैये पर आपत्ति जताई गई। उन्होंने कहा कि पुरानी नगर व्यापार मंडल कार्यकारिणी ने अब तक आय-व्यय का विवरण और व्यापार संघ का खानदानी रजिस्टर जिला कार्यकारिणी को नहीं सौंपा गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि पुरानी कार्यकारिणी को आवश्यक रिकॉर्ड और विधिक दस्तावेज सौंपने के लिए जल्द ही लीगल नोटिस भेजा जाएगा। व्यापारियों के कल्याण और सामाजिक कार्यों के लिए बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया कि सक्षम व्यापारियों से स्वैच्छिक सहयोग राशि लेकर व्यापार संघ का एक सुदृढ़ कोष तैयार किया जाए। इस मुहिम की शुरुआत करते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी और समाजसेवी नरेंद्र सिंह खेतवाल ने पहल की और व्यापार संघ के कोष में पांच हजार रुपये की सहयोग धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, नगर उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, सहसचिव योगेश पुजारा, महासचिव देवेंद्र आर्या, हरीश कठायत, हरीश चंद्र जोशी, सभासद नवीन रावल, पूरन सिंह परिहार, उमेश चंद्र साह, मनीष पांडेय, आलोक साह, अमित कार्की, दीपक जोशी, संजय रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें