फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में उत्साह के साथ मनाया गया पर्व, सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा

जिले में उत्साह के साथ मनाया गया पर्व, सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा बागेश्वर। अखंड सौभाग्य का प्रतीक पर्व वट सावित्री जिलेभर में आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने सुहाग की दीर्घायु और सुखी जीवन का आशीर्वाद मांगा। परिवार के सुख और कल्याण की कामना के साथ पंडितों से मंदिर में पूजापाठ संपन्न कराए। नगर के बागनाथ मंदिर परिसर में स्थित वट वृक्ष की पूजा के लिए सुबह ही सुहागिनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं ने वृक्ष के चारों ओर कलावा लपेटा। वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर पूजा-अर्चना की। व्रती उमा गुरुरानी, प्रेमा जोशी, नीमा देवी आदि ने बताया कि वट सावित्री का व्रत पति की लंबी उम्र की कामना के साथ किया जाता है। महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर पतिव्रता धर्म के पालन का संकल्प लेती हैं। भगवान से सावित्री जैसा अखंड सौभाग्य प्रदान करने की कामना करती हैं। पंडित पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि सावित्री ने अपने पतिव्रत धर्म के दम पर अपने पति सत्यवान के प्राणों को यमराज से दोबारा प्राप्त कर लिया था। वट सावित्री का व्रत महिलाओं की दृड़ इच्छा शक्ति को भी दर्शाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें