फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या राम मंदिर चोरी प्रकरण के विरोध में कांग्रेस का उपवास

अयोध्या में राम मंदिर चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। 14 जुलाई को कांग्रेसियों ने कठायतबाड़ा स्थित राम मंदिर में एक दिवसीय उपवास रखकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस कार्यकाल में देश के मंदिर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। इस चोरी की घटना से वैश्विक स्तर पर देश की छवि धूमिल हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज साह ने की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन भट्ट और पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने राम मंदिर चोरी मामले में सरकार को घेरा। उपवास कार्यक्रम में सुरेश खेतवाल, महेश पंत, सुंदर रौतेला, हरीश जोशी, दिनेश चंद्र पांडेय और सेवादल उपाध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें