फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर और गरुड़ में क्षेपं सदस्यों ने ली शपथ, कपकोट में तीन को होगी

बागेश्वर और गरुड़ विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ, कनिष्ठ प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। आपदा के चलते कपकोट में शपथ ग्रहण कार्यक्रम को स्थगित किया गया। यहां आगामी तीन सितंबर को क्षेपं सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। तीनों विकासखंडों में 40-40 यानी जिले में 120 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ लेनी थी। इनमें तीन-तीन ब्लॉक, ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख भी शामिल थे। बागेश्वर के ब्लॉक सभागार में एसडीएम ललित मोहन तिवारी और गरुड़ में एसडीएम प्रियंका रानी ने शपथ दिलाई। बागेश्वर विकासखंड के बीडीओ आलोक भंडारी ने बताया कि सभी 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर ली है। नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख दीपा देवी ने सभी को साथ लेकर क्षेत्र के समुचित विकास के लिए कार्य करने की बात कही है। गरुड़ में 39 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ही शपथ ली है। एसडीएम प्रियंका रानी ने प्रमुखाें और सदस्यों को शपथ दिलाई। बीडीओ बीबी जोशी ने बताया कि एक सदस्य को छोड़कर बाकी ने शपथ ले ली है। ब्लाॅक प्रमुख किशन सिंह बोरा ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही है। कपकोट के बीडीओ ख्याली राम ने बताया कि क्षेत्र के पौंसारी गांव में आई आपदा के कारण शपथ ग्रहण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। आगामी तीन सितंबर को ब्लॉक सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें