मानदेय बढ़ाने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं। कार्यकर्ताओं ने नगर से डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। डीएम के माध्यम से सीएम और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की।