फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: नौलों के संरक्षण और संवर्धन की मुहिम में जुटे युवा

हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Aug 2025 01:16 PM IST

जल संरक्षण और परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के युवा पार्षदों की ओर से शुरू की गई मुहिम को लगातार जन समर्थन मिल रहा है। हर रविवार को चलने वाले इस अभियान का नेतृत्व पार्षद अमित साह मोनू कर रहे हैं। अभियान के तहत कर्नाटक खोला क्षेत्र के नौले की सफाई की गई। अभियान में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक शामिल हुए। उन्होंने युवा पार्षदों की ओर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आज समाज को इस प्रकार के युवाओं की आवश्यकता है जो अपनी नई सोच से समाज को कुछ देना चाहते हैं और कुछ उत्कृष्ट कार्य कर समाज में अपना योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर अभिषेक जोशी, देवेंद्र कर्नाटक, रमेश जोशी, अभिषेक तिवारी, हेम पांडे, अनिल जोशी, बद्री प्रसाद कर्नाटक, जगदीश तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें