फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: तीन सूत्री मांगों के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

अल्मोड़ा नगर के गांधी पार्क में राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले तीन सूत्री मांगों के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। सोमवार को धरने के बाद ग्रामीणों ने कई समस्याओं को लेकर सैनार, खत्याड़ी, पहल क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्थानीय समस्याओं के निराकरण को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने शासन-प्रशासन से सड़क पर सोलिंग और डामरीकरण करने, कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। यहां अधिवक्ता विनोद तिवारी, कुंती देवी, पाना देवी विमला देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, शांति देवी, भावना देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें