अल्मोड़ा में गोपाल बाबू गोस्वामी सांस्कृतिक कला समिति की ओर से नगर के रैमजे इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित श्रद्दांजलि कार्यक्रम में मशहूर लोक गायक गोपाल बाबू गोस्वामी को श्रद्धांजलि दी गई। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर विविध रंग बिखेरे। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि उनकी धर्मपत्नी चंद्रा गोस्वामी व रंगकर्मी नवीन बिष्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गोपाल बाबू गोस्वामी अपने गीतों के जरिए हमेशा लोगों को दिलों में जिंदा है। उनके गीतों आज भी प्रासंगिक है। इस दौरान कलाकारों ने गोपाल बाबू गोस्वामी के कैले बजै मुरूली, भुरू,भुरू उज्यावा हैगो, डान काना में सुर, सुर, हाय तेरी रूमाला गुलाबी मुखड़ी .......गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन पूजा धौनी ने की। वहां गोपाल बाबू गोस्वामी सांस्कृतिक कला समिति के अध्यक्ष आशीर्वाद गोस्वामी, चंद्रा गोस्वामी, अमित गोस्वामी, अभिलाषा जोशी, पंकज कुमार, शेखरचंद्र, रमेश लाल आदि मौजूद रहे।