फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: ओलावृष्टि में भी ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

तीन सूत्री मांगों के लिए नगर के गांधी पार्क में राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 37वें दिन भी जारी रहा। बारिश और ओलावृष्टि में भी ग्रामीण धरने पर डटे रहे। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। बृहस्पतिवार को हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2017 में खूंट, धामस, सैंनार, चाण, रौनडाल गांवों के लिए सड़क का निर्माण हुआ। कई सालों बाद भी सड़क पर डामरीकरण और सोलिंग कार्य नहीं हो सका है। कहा कि ग्रामीण जान को जोखिम में डालकर इस सड़क से सफर करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कोसी नदी में पुल, जीआईसी खूंट में पानी व्यवस्था आदि की मांग की। धरने में विनोद तिवारी, मदन सिंह, नंदन सिंह, पूरन सिंह, सुरेश तिवारी, देवेंद्र मेहता, किरण आर्या, गोविद प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें