फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दस दिन बाद खुला हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे

हीरा मेहरा Updated Tue, 07 Jan 2025 11:35 AM IST

आखिरकार 10 दिन बाद हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर 12 बजे छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि, रास्ता खोले जाने के तुरंत बाद फिर से पत्थर गिरने लगे तो दो बार यातायात बंद करना पड़ा, लेकिन बाद में यह सुचारु हो गया। अल्मोड़ा के डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि रात नौ से सुबह छह बजे तक वाहनों का आवागमन पूर्ववत बंद रहेगा। हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब की पहाड़ी से अगस्त से भूस्खलन के साथ सड़क के धंसने से आवाजाही बाधित हो गई थी। इस कारण यात्रियों को रानीखेत और शहरफाटक होते हुए अधिक किराया देकर अल्मोड़ा पिथौरागढ़ या बागेश्वर की ओर जाना पड़ रहा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें