जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग अल्मोड़ा की ओर से स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें योग आसन प्रतियोगिता में ओजस्वी ने पहला, नियति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध में रुद्र कुशवाहा ने पहला, प्राची ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिला अस्पताल के आयुष विंग चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने योग की जानकारी दी। उन्होंने योग को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर विजेता को सम्मानित किया गया। यहां डॉ. श्रुति अग्रवाल, वेंकटेश्वर पैनूली, अजय कनवाल, मंजू बोरा आदि मौजूद रहे।