फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में भूकंप की आपदा झेलने को तैयार प्रशासन, पांच अहम स्थानों पर आयोजित हुई व्यापक मॉक ड्रिल

हीरा मेहरा Updated Mon, 17 Nov 2025 02:19 PM IST

अल्मोड़ा में आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को परखने के उद्देश्य से व्यापक भूकंप मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, फायर सर्विस, एसडीआरएफ और अन्य आपदा प्रबंधन इकाइयों के समन्वय से संचालित हुई। कार्यक्रम के दौरान भूकंप से प्रभावित पांच क्षेत्र आरसीएम मॉल, विशाल मेगा मार्ट, पिटकुल पावर हाउस पांडेखोला, जिला अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र हुक्का क्लब में रेस्क्यू, खोज एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में प्रभावितों को सुरक्षित निकालना, प्राथमिक उपचार, भीड़ प्रबंधन और त्वरित राहत कार्यों का परीक्षण किया गया। सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने बताया कि इस अभ्यास से न केवल आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय रहता है, बल्कि विभागों के बीच समन्वय भी मजबूत होता है और आमजन में आपात स्थिति में सही प्रतिक्रिया की जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे अभ्यास नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। मॉक ड्रिल के दौरान प्रत्येक स्थल पर काल्पनिक आपदा स्थिति बनाई गई थी, जिसमें रघुनाथ सिटी मॉल में घायल और मृतकों की काल्पनिक स्थिति, विशाल मेगा मार्ट में फंसे व्यक्तियों की स्थिति, जिला अस्पताल में गंभीर और मामूली घायल मरीजों की स्थिति, पिटकुल पावर हाउस में विद्युत बाधा और आंगनबाड़ी केंद्र में फंसे बच्चों व कर्मियों की स्थिति शामिल थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें