गांधीवादी समाजसेवी राधा बहन को दिए गए पद्मश्री सम्मान को औपचारिक रूप से डीएम ने उन्हें प्रदान किया। बृहस्पतिवार को डीएम आलोक कुमार पांडे कौसानी स्थित राधा बहन के आश्रम पहुंचे। स्वास्थ्य कारणों के चलते वह सम्मान ग्रहण करने के लिए दिल्ली नहीं जा सकी थीं। डीएम ने यहां अध्ययनरत बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें राधा बहन के विचारों और जीवन-शैली से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने की सीख दी। वहां पर एडीएम सीएस मर्तोलिया, तहसीलदार नेहा धपोला, जनमेजय तिवारी आदि थे।