वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत हैबतपुर गांव में बुधवार को वरुणा नदी में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबकर मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, पुलिस से नोकझोंक हुई और चक्का जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया गया।