वाराणसी जिले में बुधवार की सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। इस दौरान बूंदाबांदी से मौसम ठंड हो गया। इससे पहले मंगलवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और हवा में नमी कम रही। इस वजह से धूप भी असरदार रही। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान भी 24.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान औसत से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 11.4 पर पहुंच गया।