68वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एमपी थियेटर मैदान पर खेली जा रही है। इसमें देश भर के स्कूली खेलों से संबंधित खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों के स्वागत में रंगोली बनाई गई जो आकर्षण का केंद्र बनी इसके साथ ही देश के कई हिस्सों से आए खिलाड़ी भी उत्साहित नजर आए। बताते चलें कि आगे के दिनों में 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबॉल अंडर-14 की प्रतियोगिता 10 से 14 दिसंबर तक खेली जाएगी। देश भर की 45 टीमों के 1080 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर आएंगे।