फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मूर्तिकार ने अपनी चित्रकला को श्री विश्वेश्वर के चरणों में किया समर्पित, VIDEO

चित्रकार विजय मूर्तिकार ने वर्तमान गणेश उत्सव के अवसर पर अपने अनूठे चित्रकला कौशल से विश्वनाथजी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। चौक स्थित शिवार्चनम मंच पर उन्होंने भगवान गणेश की कई आकर्षक चित्र बनाए। साथ ही विश्वनाथजी की भी सूक्ष्म और मार्मिक चित्रशैली प्रस्तुत की। इस उत्सव की पवित्रता को और गहराई देने के लिए विजय मूर्तिकार ने चंद रंग योजना और सूक्ष्म रेखाओं के माध्यम से भगवान गणेश की विविध छवियां रचीं। विजय ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि गणेश उत्सव की भक्ति और विश्वनाथजी के प्रति मेरी श्रद्धा चित्रों के माध्यम से व्यक्त हो। ये चित्र केवल दृश्य नहीं, बल्कि मेरे हृदय की अभिव्यक्ति हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें