अस्सी घाट पर स्थित स्ट्रीट फूड कोर्ट को खाली कराने मंगलवार को नगर निगम के साथ प्रवर्तन दल की टीम पहुंची। टीम के पहुंचते ही दुकानदारों और नगर निगम के अफसरों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर शुरू हो गया। इसके साथ ही दुकानदारों ने टीम को दौड़ा लिया। अफसरों का कहना था कि इनको अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था। वहीं, दुकानदारों का कहना था कि पांच साल के लिए जगह अलॉट हुआ था, ऐसे में समय पूरा होने तक रहने दिया जाए।