रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ को वनवासी समाज पलाश से बना गुलाल अर्पित करेगा। शनिवार की देर शाम को सोनभद्र से वनवासी समाज के लोग श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। वनवासी समाज के भक्तों का स्वागत मंदिर के डिप्टी कलेक्टर शंभु शरण ने माला पहनाकर किया। वनवासी समाज के भक्तों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम अन्न क्षेत्र में प्रसाद ग्रहण करने के बाद रात्रि विश्राम किया। रविवार की सुबह वह बाबा को पलाश से बना गुलाल और काशी की भस्म अर्पित करेंगे।