शाम ढ़लने लगी है और दशाश्मेध घाट की अमर जवान ज्योति की तस्वीर खास तौर पर दिखने लगी है। बाबा विश्वनाथ धाम के द्वार पर झालरों की खास चमक इस आकर्षण को और बढ़ा रही है और इसे देखने वाले खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेटिंग की है लेकिन जनता उसे फांदकर निकलती नजर आ रही है। आलम ये है कि पुलिस के रोकने का भी इन पर असन नहीं हो रहा।