मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रुपापुर स्थित नेशनल हाईवे के किनारे एक ढाबा के एक कमरे के अंदर एक 22 वर्षीया एमएससी की एक छात्रा का बेड पर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर देने से हड़कंप मच गया। ढाबा मालिक के सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज तहकीकात में जुट गई है।