फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 विश्व कप में भारत के अजेय रथ के लिए उतारी मां गंगा की आरती

नमामि गंगे की टीम ने टी-20 विश्व कप क्रिकेट में अमेरिकी टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती उतारकर मां से कामना की। शनिवार की सुबह भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट बैट इत्यादि लेकर राष्ट्रध्वज के साथ नमामि गंगे ने आमजन के साथ टी-20 विश्व कप में भारत की जीत के लिए शंखनाद किया। साथ ही भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा, बढ़ते चलो के गगन भेदी उद्घोष से दशाश्वमेध घाट गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें